BREAKING

CG Crime

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी धोखा, शादी का झांसा देकर शोषण

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान सोशल मीडिया पर एक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी जानकारी के बिना आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी की बात की तो युवक अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं, उसने कथित तौर पर युवती के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र में ट्रेस की। पुलिस टीम ने महाराष्ट्र पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और सूरजपुर लेकर आई। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों में सतर्क रहें और किसी भी तरह की साइबर ब्लैकमेलिंग या ऑनलाइन अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts