BREAKING

CG Crimeछत्तीसगढ़

शादी का निमंत्रण कार्ड भेजने के बहाने युवक ने उड़ाये 98 हजार रुपये , आरोपी युवक गिरफ्तार

CG Crime News: जांजगीर-चांपा। शादी का निमंत्रण कार्ड भेजने के बहाने युवक ने उड़ाये 98 हजार रुपये , आरोपी युवक गिरफ्तार

WhatsApp पर APK फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने केरल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फाइल डाउनलोड करवाकर पीड़ित का मोबाइल हैक किया और उसके SBI बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए थे।

पुलिस के मुताबिक, ठगी के लिए पीड़ित को WhatsApp पर शादी का निमंत्रण कार्ड बताकर एक APK फाइल भेजी गई थी। जैसे ही पीड़ित ने फाइल डाउनलोड की, उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को NCRP पोर्टल के माध्यम से बैंक खाते से जुड़े अहम सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर जांजगीर पुलिस की टीम केरल पहुंची और मल्लपुरम जिले से आरोपी अब्दुल अजीज (29) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम अपने बैंक खाते में प्राप्त होने और उसे निकालकर घरेलू खर्च में इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर संबंधित बैंक खाते को सीज करा दिया है।

पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जांजगीर लेकर आई और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली APK फाइल या संदिग्ध लिंक डाउनलोड न करें।

Related Posts