BREAKING

खेल जगत

छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया

CG Sports News: छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 87 ऑवरों में 7 विकेट खोकर 279 रन बना लिये हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान अनुज तिवारी ने 72 रन तथा विकल्प तिवारी ने 69 रनों का योगदान दिया। दोनों के मध्य 54 रनों की साझेदारी ने टीम का स्कोर 250 रन के पार ले जाने में मदद की। उनके अतिरिक्त मयंक वर्मा तथा जयंत यादव ने 36-36 रन बनाये।हैदराबाद की ओर से रक्षण रेड्डी तथा अनिकेत रेड्डी ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।पहले दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने 7 विकेट खोकर 279 रन बना लिये है।

Related Posts