BREAKING

छत्तीसगढ़

कचरे के ढेर और सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर जनता कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ उठाएगा आवाज

CG News : रायपुर शहर में लगातार चरमराती सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर तथा नियमित साफ-सफाई के अभाव को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) युवा प्रकोष्ठ द्वारा शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रायपुर को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन शहर के अनेक इलाकों में कचरे के ढेर, गंदगी और नियमित सफाई के अभाव की स्थिति चिंताजनक है। सफाई व्यवस्था की इस बदहाली का सीधा असर आम नागरिकों के जीवन, शहर की सुंदरता तथा जनस्वास्थ्य पर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सम्मान और स्वस्थ जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। जब राजधानी शहर में ही सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होगी तो प्रदेश के अन्य शहरों और क्षेत्रों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।नवीन अग्रवाल ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान शहर की वास्तविक स्थिति की ओर आकर्षित किया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने, नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों, राहगीरों एवं यातायात व्यवस्था को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।नवीन अग्रवाल ने रायपुर के नागरिकों से अपील की है कि शहर की स्वच्छता और जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित इस कार्यक्रम में सहभागिता करें।

Related Posts