CG BREAKING : राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़े मामले ने अब पुलिस विभाग के भीतर भी हलचल मचा दी है। फरार आरोपी शोएब ढेबर को पकड़ने में पुलिस को लगातार चुनौती मिल रही है। इसी बीच आरोपी की तलाश से जुड़ी गोपनीय जानकारियां बाहर पहुंचने के मामले में विभाग ने निरीक्षक विनीत दुबे को सस्पेंड कर दिया है। बस्तर रेंज के आईजी बद्री नारायण मीणा ने 16 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया।
दरअसल, रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज रंगदारी के प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई और गोपनीय सूचनाओं को लेकर सवाल उठे थे। रायपुर पुलिस कमिश्नर की ओर से 30 अक्टूबर को भेजी गई रिपोर्ट के बाद बस्तर रेंज मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया। रिपोर्ट में नारायणपुर जिले में पदस्थ निरीक्षक विनीत दुबे के आचरण को लेकर प्रतिकूल टिप्पणी की गई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया गया।इस प्रकरण में पुलिस की एक कार्रवाई खम्हारडीह इलाके में प्रस्तावित थी, जहां शोएब ढेबर की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर दबिश देने की तैयारी की गई थी। लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से निकल गया। इसके बाद गिरफ्तारी की योजना से जुड़ी सूचनाएं लीक होने की आशंका सामने आई। इससे पहले इसी सिलसिले में ACCU के आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम पर भी निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।निलंबित निरीक्षक विनीत दुबे को अब रक्षित केंद्र नारायणपुर में मुख्यालय अटैच किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
इधर, आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने कुल 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसमें पुलिस कमिश्नर की ओर से घोषित 10 हजार और सेंट्रल डीसीपी द्वारा पहले घोषित 5 हजार रुपये शामिल हैं। पुलिस ने लोगों से आरोपी के संबंध में जानकारी देने की अपील की है।विदेशी नंबर से आया था धमकी भरा संदेश
विदेशी नंबर से आया था धमकी भरा संदेशपूरा मामला 14 सितंबर को सामने आया था। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप संदेश भेजकर 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। संदेश में खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने रकम नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने जांच शुरू की। तकनीकी जांच के आधार पर शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने उसके पास से पांच आईफोन भी जब्त किए थे, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। बाद में दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हो गया। अब उसकी तलाश के साथ-साथ पुलिस की गोपनीय जानकारी बाहर जाने के मामले में भी विभागीय कार्रवाई जारी है।










