CG News : रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी, रायपुर में छात्राओं को रैगिंग के दुष्परिणामों, इसके विरुद्ध बनाए गए कानूनी प्रावधानों तथा महाविद्यालय परिसर में सुरक्षित, अनुशासित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अमितेश देशमुख, हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को रैगिंग की अवधारणा, उसके विभिन्न स्वरूपों तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने रैगिंग से संबंधित कानूनी प्रावधानों, विद्यार्थियों के अधिकारों एवं दायित्वों तथा ऐसी घटनाओं की शिकायत करने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला।डॉ. देशमुख ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिसर में प्रत्येक विद्यार्थी को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्राप्त होना चाहिए। रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। विद्यार्थियों को आपसी सहयोग, सकारात्मक संवाद और अनुशासित व्यवहार के माध्यम से स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रैगिंग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना था। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कविता सिलवाल ने आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्य प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में एंटी रैगिंग कमेटी की सदस्य डॉ. रात्रि लहरी, डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. रिंकू पांडे एवं डॉ. प्रियंका तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि रैगिंग मुक्त परिसर का निर्माण केवल संस्थान की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता, संवेदनशीलता और पारस्परिक सम्मान के माध्यम से ही सुरक्षित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण स्थापित किया जा सकता है।गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी, रायपुर ने छात्राओं की सुरक्षा, गरिमा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
गुरुकुल महिला महाविद्यालय में एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
-ADS-










