BREAKING

CG Crime

एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहाँ शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कम फैल गई। बता दे की घटना संजय नगर इलाके की बताई जा रही है, जहां किराए के मकान में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव बरामद हुए हैं। वही सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।

पश्चिम जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल देव के अनुसार, मृतकों की पहचान साजिद अली (50), उनकी पत्नी राबिया और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि परिवार के सभी सदस्यों ने जहरीला पदार्थ सेवन किया हो। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

बता दे की घटना की सूचना मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मकान को सील कर दिया। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की संभावना है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts