बलौदाबाजार जिले से चौकाने वाला खबर सामने आया है। यह मामला है थाना भाटापारा का है यहाँ अपने ही साले को जीजा और दीदी ने मिलकर लाखों का चूना लगा दिया। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने दीदी और जीजा को गिरफ्तार किया।
दरअसल, प्रार्थी डिलेश कुमार साहू (30 वर्ष, निवासी बारगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव) द्वारा आरोपी विरेन्द्र साहू व उसकी पत्नी गामिनी साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार 13 दिसम्बर 2021 को आरोपियों ने प्रार्थी को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में ‘ऑपरेटर’ के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे 2,00,000 (दो लाख रुपये) की धोखाधड़ी की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौरव राय के निर्देश पर थाना भाटापारा शहर में धारा 420,34 भादवि के तहत अपराध पंजीकृत कर जाँच में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी व गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा बैंक खाता स्टेटमेंट एवं पावर होल्डिंग कंपनी में किए गए ऑनलाइन आवेदन की पावती प्राप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 18 अगस्त को आरोपी दंपत्ति को पुलिस हिरासत में लेकर मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया।
आरोपियों द्वारा प्रार्थी से नौकरी के नाम पर 2,00,000 प्राप्त कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- विरेन्द्र साहू पिता स्व. बालमुकुंद साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड भाटापारा, हाल निवासी – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 01 एलआईजी 41, सड्डू रायपुर (छ.ग.)
- गामिनी साहू पति विरेन्द्र साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड भाटापारा / मिर्च चिल्हाटी अम्बागढ़, हाल निवासी – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 01 एलआईजी 41, सड्डू रायपुर (छ.ग.)









