दंतेवाड़ा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आज जिले अंतर्गत संचालित मिठाई निर्माण प्रतिष्ठानों, रिटेल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण इकाइयों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी नियमों के अनुरूप प्रतिष्ठानों का संचालन करने एवं मिठाई प्रतिष्ठानों के ट्रे में रखे हुए मिठाइयों की निर्माण तिथि अंकित कर विक्रय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही जन जागरूकता के उद्देश्य से प्रचार प्रसार हेतु आईईसी सामग्री, फ्लेक्स का वितरण एवं प्रदर्शन करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान अन्य खाद्य विक्रेताओं को समझाइश दी गई कि पनीर एवं अन्य दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थों का क्रय विक्रय केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। सुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण में भी मानक गुणवत्ता वाले कच्चे खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाए। इस दौरान दो खाद्य प्रतिष्ठान विश्वास ढाबा एवं लखन होटल गीदम में नियमानुसार पाए गए अनियमितताएं हेतु नोटिस जारी किया गया तथा पाई गई अनियमितताओं का नियमानुसार निराकरण करने हेतु समझाइश एवं निर्देश दिए गए।










