BREAKING

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में त्योहारों के बीच छुट्टियों की भरमार, 4 सितंबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। हरेली और रक्षाबंधन के बाद अब हलषष्ठी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है। त्योहारों के बीच स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का भी दौर शुरू होने जा रहा है। सरकार ने अपने सरकारी कैलेंडर में इन अवकाशों की घोषणा पहले ही कर दी है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर, शुक्रवार को सरकारी अवकाश रहेगा। इस दिन प्रदेश के सरकारी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

वहीं, 2 सितंबर को हलषष्ठी के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। इस छुट्टी को लेकर स्थानीय स्तर पर फैसला लिया जाएगा। यानी संबंधित जिला प्रशासन तय करेगा कि जिले के स्कूलों और सरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा या नहीं।

4 सितंबर से लगातार तीन दिन छुट्टी

जन्माष्टमी के बाद शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण 4 सितंबर से प्रदेश में लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को लगातार तीन दिन छुट्टी का फायदा मिलेगा।

त्योहारों के इस सीजन में लगातार छुट्टियों के चलते लोग परिवार के साथ समय बिताने और घूमने-फिरने की भी योजना बना सकते हैं।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts