CG News: रायपुर। नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में चलाया जा रहा नशामुक्ति जनजागरण अभियान पांचवें दिन भी भव्य रूप से जारी रहा। मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के साथ पदयात्रा का आयोजन किया गया।
गुरुनानक चौक से शुरू हुई पदयात्रा पदयात्रा का शुभारंभ गुरुनानक चौक से हुआ। यहां से पदयात्रा मौदहापारा होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मार्ग में राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। पदयात्रा के दौरान नागरिकों में भी अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिला। मौदहापारा में मुस्लिम समाज ने किया भव्य स्वागत मौदहापारा पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने विधायक पुरन्दर मिश्रा का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर जिला के जिला महामंत्री इमरान अशरफी, मोहम्मद हुसैन, सलमान अशरफी, इरफान अशरफी, यासीन खान, युसूफ खान, सैयद अयाज अली, अरशद इमाम, वसीम, खादिम इरफान जिलानी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
राहगीरों से संवाद कर योजनाओं की ली जानकारी*पदयात्रा के दौरान विधायक पुरन्दर मिश्रा ने राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए नागरिकों से पूछा कि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। साथ ही क्षेत्र में आ रही समस्याओं और नागरिकों की आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी ली।विधायक मिश्रा ने कहा कि नशामुक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प है। युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, रोजगार, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गुरुगोबिंद सिंह चौक पर माल्यार्पण के साथ समापन*पदयात्रा मौदहापारा से आगे बढ़ते हुए गुरुगोबिंद सिंह चौक (फाफाडीह चौक) पहुंची, जहां महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके साथ ही पांचवें दिन की नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा का समापन हुआ।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्अकबर अली, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, जिला सह कार्यालय मंत्री अनूप खेलकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पांडे, एमआईसी सदस्य अवतार सिंह बागल, संजना संतोष हियाल, मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र गंडेचा, जोन-1 अध्यक्ष गज्जू साहू, पार्षद खगपति सोनी, कैलाश बेहरा, महेश ध्रुव, जोन-3 अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद साहू, रोहित साहू, माधुरी बघेल, ज्ञानचंद चौधरी, महेश बघेल, राधे दुर्गा, कृष्णा राणा, सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










