BREAKING

छत्तीसगढ़

नई दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले मंत्री रामविचार नेताम, छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा का सम्मान

मुलाकात के दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन के प्रतीक स्वरूप पारंपरिक ‘फटका’ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की अनूठी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और कला-संस्कृति की समृद्ध झलक प्रस्तुत की।

इस अवसर पर नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति राज्य की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। पीढ़ियों से चली आ रही यहाँ की लोक कला और रीति-रिवाज हमारी सामाजिक चेतना को निरंतर समृद्ध कर रहे हैं।

संगठनात्मक विषयों पर आत्मीय चर्चा

भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास एवं सांगठनिक गतिविधियों से जुड़े विविध विषयों पर दोनों नेताओं के बीच आत्मीय चर्चा हुई। रामविचार नेताम ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts