BREAKING

देश दुनियां

आज से दूध 9 रुपये महंगा, 93 से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हुआ भाव

मुंबई: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले मुंबई के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। 1 सितंबर से दूध के दाम 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इसके बाद दूध का थोक भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

क्यों बढ़े दूध के दाम?

दूध उत्पादकों का कहना है कि पिछले कुछ समय से दूध उत्पादन का खर्च लगातार बढ़ रहा है। पशुओं के चारे और खाने की चीजों की कीमतों में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। अनाज, चना चुन्नी और अन्य पशु आहार महंगे होने से पशुपालकों का खर्च बढ़ गया है।

इसी बढ़ती लागत को देखते हुए दूध उत्पादकों ने दूध के थोक दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।

मुंबईकरों पर पड़ेगा असर

दूध के दाम बढ़ने से मुंबई में रोजाना दूध खरीदने वाले लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। तबेले के दूध की कीमत अब 102 रुपये प्रति लीटर हो गई है। त्योहारी सीजन से पहले दूध महंगा होने से आम लोगों का घरेलू बजट भी प्रभावित हो सकता है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts