BREAKING

CG Crime

रेस्टोरेंट के तीन लोगों के बीच हुआ विवाद; मजदूर की गोली मारकर किया हत्या

सारंगढ़। सारंगढ़ जिले में रेस्टोरेंट के तीन लोगों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा की की एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, रेस्टोरेंट के तीन लोगों का बगल में प्लास्टिक की फैक्ट्री के मजदूरों से विवाद हुआ, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबित , रेस्टोरेंट के तीन लोगों का बगल में प्लास्टिक की फैक्ट्री से उठ रहे धुएं को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला गोलीबारी तक आ पहुंचा। आरोपियों ने तीन राउंड गोलियां चलाई जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां से गोली और एक कार बरामद की। आरोपियों की तलाश जारी थी, जिन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts