BREAKING

छत्तीसगढ़

सिनोधा में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा के समीप ग्राम सिनोधा में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व एवं श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर मंदिर परिसर को सजाया गया। इसके साथ ही हवन-पूजन का आयोजन किया गया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सजकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दुर्गा मानस मंडली एवं गजानंद मानस मंडली द्वारा भगवान श्रीरामचरितमानस का संगीतमय गान प्रस्तुत किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आनंद लिया। वहीं, रात्रि में दीपदान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

पूरे आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुए।

इस अवसर पर रेणु भोला चौबे, शिवकुमार वर्मा, गणेशराम वर्मा, भगवती देवी साहू, कुमुद वैष्णव, पुष्पा वर्मा, हिमाचल चौबे, शकुंतला साहू, घसनीन वर्मा सहित ग्राम के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts