BREAKING

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ने मध्य प्रदेश को 6 विकेट से हराया

बेंगलुरु। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉ. (कैप्टन) के. थिम्मप्पियाह मेमोरियल इनविटेशन क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में छत्तीसगढ़ ने अपने पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला 1 से 4 सितंबर 2026 तक बेंगलुरु, कर्नाटक में खेला गया।

मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने पहली पारी में 93.4 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाकर पारी घोषित की। मध्य प्रदेश की ओर से शुभम शर्मा ने शानदार 105 रन और यश दुबे ने 69 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से मयंक यादव और संदीप वारियर ने 3-3 विकेट हासिल किए।

जवाब में छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 109.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 310 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज तिवारी ने 83 रन, सानिध्य हुरकट ने 55 रन, विकल्प तिवारी ने 46 रन और जयंत यादव ने नाबाद 42 रन बनाए। मध्य प्रदेश के कुमार कार्तिकेय और रवि किरण ने 3-3 विकेट लिए।

मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में 202 रन बनाए और उसके सभी विकेट गिर गए। हिमांशु मंत्री ने नाबाद 106 रन की शानदार पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 29 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से अजय मंडल और संदीप वारियर ने 3-3 विकेट चटकाए। इस तरह मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। अजय मंडल ने शानदार 60 रन, सानिध्य हुरकट ने 47 रन और विकल्प तिवारी ने नाबाद 35 रन की पारी खेली। मध्य प्रदेश की ओर से कुमार कार्तिकेय ने 2 विकेट लिए।

इस तरह छत्तीसगढ़ ने मध्य प्रदेश को 6 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts