BREAKING

छत्तीसगढ़

नितिन जायसवाल बने भारतीय पत्रकार संघ (BPS) युवा इकाई के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव

Desk News | छत्तीसगढ़: भारतीय पत्रकार संघ (BPS) ने संगठन का विस्तार करते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। NI3 Network.Com के संपादक और ANB NEWS के संवाददाता नितिन जायसवाल को भारतीय पत्रकार संघ (BPS) युवा इकाई का छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर के प्रस्ताव और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्रा के निर्देशानुसार किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विवेक पाराशर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, नितिन जायसवाल की यह नियुक्ति उनके दीर्घकालीन पत्रकारिता अनुभव और समाज के प्रति सक्रियता को देखते हुए की गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से एक वर्ष के लिए लागू की गई है।

Related Posts