BREAKING

छत्तीसगढ़

दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में दुर्ग के 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की मौत

दुर्ग। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए इमारत हादसे में दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की मौत हो गई। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था और सत्य निकेतन स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हादसे की खबर सामने आने के बाद दुर्ग स्थित उसके परिवार में मातम पसर गया।

पंचशील नगर का रहने वाला था युवराज

मिली जानकारी के अनुसार, युवराज सोनी दुर्ग के पंचशील नगर का निवासी था। पढ़ाई के सिलसिले में वह दिल्ली में रह रहा था। सत्य निकेतन में इमारत हादसे की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। युवराज के हादसे में फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश और कुशलता की जानकारी जुटा रहे थे।

बाद में युवराज की मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। युवा बेटे की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे की खबर मिलते ही दिल्ली रवाना हुए परिजन

घटना की जानकारी मिलते ही युवराज के परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। परिवार के सदस्य दिल्ली पहुंचकर शव से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेंगे।

हादसे के बाद लापता था युवराज

बताया जा रहा है कि इमारत हादसे के बाद युवराज सोनी लापता था। वह बीकॉम की पढ़ाई करने दिल्ली गया था और सत्य निकेतन में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। युवराज, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नितेश सोनी के छोटे भाई थे।

युवराज की मौत की खबर सामने आने के बाद दुर्ग के पंचशील नगर सहित परिचितों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts