तिल्दा नेवरा पुलिस ने रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 की रात ग्राम बोईरझिटी में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम अल्दा निवासी 21 वर्षीय छबी कुमार विश्वकर्मा हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और उसके पास से चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में लगातार निगरानी, गुंडा-बदमाशों की चेकिंग और विशेष अभियान चलाया जा रहा है।










