रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस द्वारा क्लब के चार्टर डे के अवसर पर एक निजी रिसोर्ट में शानदार पूल पार्टी का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाया।
आयोजन में मस्ती भरे गेम्स, लाइव म्यूजिक, मनोरंजन गतिविधियां, स्वादिष्ट स्नैक्स एवं रिफ्रेशमेंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पूल पार्टी के खुशनुमा माहौल में सभी उपस्थित लोगों ने आपसी मेलजोल और मित्रता के यादगार पल साझा किए।
क्लब की प्रेसिडेंट रोटेरियन नीरू अग्रवाल, सेक्रेटरी रोटेरियन तनुश्री अग्रवाल एवं चेयरपर्सन रोटेरियन नीतू गोयल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्लब में आपसी जुड़ाव, मित्रता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।
चार्टर डे एवं पूल पार्टी का यह आयोजन सभी के लिए यादगार अनुभव साबित हुआ, जिसमें मनोरंजन, मित्रता और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।










