RAIPUR; राकेश ध्रव के द्वारा पुलिस चैकी रामनगर ,थाना गुढियारी,जिला रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 19 जुलाई 2026 को प्रार्थी अपने साथी के साथ रात्रि में गोकुल नगर स्थित ग्लोबल स्कूल के पास खडा था तभी आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ आकर मामूली बात को लेकर प्रार्थी एवं उसके साथी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया था जिससे दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस चैकी रामनगर ,थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 291/2026 धारा 109(1), 296, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दौरान विवेचना वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी अविनाश बैरागी (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू बरामद किया गया। बरामद हथियार के आधार पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है तथा शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
रायपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी:- अविनाश बैरागी पिता सेवकराम बैरागी उम्र 20साल साकिन रामनगर डोलीकुआ के पास थाना गुड़ियारी रायपुर









