रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलीगेंस द्वारा सत्र 2026-27 के लिए भव्य इंस्टॉलेशन समारोह “इंद्रधनुष – हर रंग एक शक्ति” का आयोजन 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सायं 7:30 बजे एक निजी होटल में किया गया।
इस अवसर पर क्लब की नव-निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता एवं सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल अपने पद की जिम्मेदारी ग्रहण करी। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन नीरू अग्रवाल एवं निवर्तमान सचिव रोटेरियन तनुश्री अग्रवाल द्वारा वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा , विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन भानुप्रताप सिंह चौधरी, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन ओम प्रकाश अग्रवाल एवं क्लब एडवाइजर रोटेरियन विनय अग्रवाल उपस्थित रहें।
समारोह में रोटरी परिवार के गणमान्य सदस्य, विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम की थीम “इंद्रधनुष – हर रंग एक शक्ति” विविधता, एकता, सेवा एवं नेतृत्व के मूल्यों को समर्पित है। क्लब द्वारा आगामी सत्र में समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास से जुड़े अनेक प्रकल्प संचालित किए गए।
कार्यक्रम की चेयरपर्सन रोटेरियन राशि अग्रवाल एवं रोटेरियन उमा अग्रवाल ने सभी रोटेरियन्स, परिवारजनों एवं अतिथियों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है। इंस्टॉलेशन समारोह के उपरांत रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया।










