BREAKING

छत्तीसगढ़

ग्राम मटका बेमेतरा में सिनोधा तिल्दा के कवि संतोष कुमार नायक ने भी किया स्वरचित काव्य पाठ

CG News : बेमेतरा । अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में रामचरितमानस सुंदर काण्ड पाठ एवं कवि सम्मेलन संपन्न बेमेतरा जिला के निकट ग्राम व पोस्ट मटका में आदर्श सत्संग समाज के अध्यक्ष अशोक शर्मा के, पिता के पुण्यतिथि के अवसर पर आदर्श सत्संग आश्रम में कार्यक्रमों का आयोजन किया कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती एवं भगवान राम चंद्र जी के तस्वीर की पुजा अर्चना कर प्रारंभ किया दोपहर लगभग 12 बजे से रामचरितमानस के सुंदर काण्ड का पाठ किया गया! फिर, भोजन अवकाश पश्चात कवियों ने स्वरचित रचनाओं की प्रस्तुति कर श्रोताओं का मंत्र मुग्ध कर दिया आनंदित किया कवि गण विभिन्न जिले से आगंतुक कवि गण जिसमें डाक्टर ललित सिंह ठाकुर बेमेतरा सरजू राम साहू तिफरा जिला बिलासपुर,डाक्टर रामनारायण नेताम मनोरमा खपरीकला से, संतोष कुमार नायक सिनोधा, जिला रायपुर, डाक्टर कृष्ण कुमार वर्मा केसदा , डाक्टर अशोक मिश्रा, कमलेश निषाद केशली बलौदाबाजार भाटापारा, एम आर ध्रुव मटका बेमेतरा से ,डाक्टर इतवारी निषाद बेमेता तिल्दा से,समस्त कवियों को आयोजन समिति के द्वारा संकटमोचन हनुमान की तस्वीर, प्रशस्ति पत्र, एवं गमछा,भेंट कर सम्मानित किया! इस अवसर पर हिंदू शक्ति मंच के प्रदेश अध्यक्ष तिवारी भिलाई से एवं सरदार का भी आगमन हुआ, तथा ग्राम मटका के नागरिक गण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे!

Related Posts