सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में अमनदीप खरे का शानदार प्रदर्शन, 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से बनाए नाबाद नहीं बल्कि 116 रन; बने प्लेयर ऑफ द मैच
रायपुर। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026-27 में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोवा को 4 विकेट से शिकस्त दी। 24 नवंबर को कोलकाता के जाधवपुर यूनिवर्सिटी मैदान में खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने 197 रनों के लक्ष्य को 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो अमनदीप खरे रहे, जिन्होंने 62 गेंदों में 116 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
गोवा ने खड़ा किया 196 रनों का बड़ा स्कोर
मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।
गोवा की ओर से अभिनव तेजराना ने 62 रन और ललित यादव ने 57 रनों की शानदार पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 102 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वहीं दीपाराज गांवकर ने 23 रन बनाकर नाबाद रहे।
छत्तीसगढ़ की ओर से विजय यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए।
अमनदीप खरे के तूफानी शतक से जीता छत्तीसगढ़
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। अमनदीप खरे ने 9 चौकों और 7 छक्कों की मदद से मात्र 62 गेंदों में 116 रन बनाए।
उन्होंने आयुष पांडे (18 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 86 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद देव आदित्य सिंह ने महज 7 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर जीत की राह आसान कर दी।
छत्तीसगढ़ ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 197 रन बनाते हुए 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
अमनदीप खरे ने रचा इतिहास, तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
इस मुकाबले में शतक लगाकर अमनदीप खरे ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले छत्तीसगढ़ के दूसरे बल्लेबाज बने।
इसके साथ ही वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में छत्तीसगढ़ की ओर से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम चार दिवसीय क्रिकेट में 17, एक दिवसीय क्रिकेट में 5 और टी-20 क्रिकेट में 1 शतक सहित कुल 23 शतक दर्ज हैं।
गेंदबाजी में गोवा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
गोवा की ओर से शुभम तारी ने 3 विकेट और वासुकी कौशिक ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन वे छत्तीसगढ़ को जीत से नहीं रोक सके।
<badge color=”success”>प्लेयर ऑफ द मैच</badge> अमनदीप खरे को उनकी शानदार 116 रनों की शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ की टीम ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।










