BREAKING

छत्तीसगढ़

लोककला, साहित्य व विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा राष्ट्रीय सम्मान


रायपुर – प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका धरोहर हमारे गौरव के तत्वावधान में शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 01 सितंबर 2026 को रायपुर , छत्तीसगढ़ में लोककला, साहित्य पर वैचारिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।


उक्त समारोह में शिक्षाविद, कलाकार साहित्यकार , समाजसेवी, कृषक, पत्रकार, खिलाड़ी, चिकित्सक, नवसृजनकर्ता एवं मातृशक्ति को उनके अवदान को दृष्टिगत रखते हुए अलंकरण प्रदान किया जाएगा।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधान संपादक धरोहर हमारे गौरव एवं शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ मन्नूलाल चेलक ने बताया कि राष्ट्रीय अलंकरण हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित हैं, प्रविष्टी मोबाइल नंबर 9926175382 में प्रेषित कर सकते हैं। प्रविष्टी भेजने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 है। उसके पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts