रायपुर/ सतनामी समाज की गुरुमाता व छ.ग. प्रदेश की प्रथम महिला सांसद स्व. मिनीमाता जी की 11 अगस्त को 54 वी.पुण्यतिथि “स्मृति दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर न्यू राजेंद्रनगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन में सतनामी समाज की अहम बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी की सहमति व सुझावों के अनुरूप कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।
आयोजन समिति प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि समाज की ओर से राजधानी में राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन सिविल लाईन स्थित “वृंदावन हाल” में आयोजित किया जाएगा जहां माताजी की कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद कर प्रतिवर्ष की भांति प्रदेश की उत्कृष्ट महिलाओं तथा 10वीं /12वीं बोर्ड के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इसके पूर्व पंडरी स्थित मिनीमाता जी की आदमकद प्रतिमा पर प्रातः पुष्पांजली सभा होगी।
🚨बैठक के दौरान इस वर्ष से पत्रकार “स्व. सुखनंदन बंजारे जी की स्मृति में पत्रकारिता सम्मान” प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है जिसे राजधानी के उत्कृष्ट पत्रकार को यह सम्मान दिया जाएगा। बैठक के अंत में स्व. बंजारे को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई..
आज की तैयारी बैठक में संरक्षक श्रीमती शकुन डहरिया,अध्यक्ष के.पी. खण्डे, एम.डी. माहिलकर, चेतन चंदेल,सुंदरलाल जोगी, एस.के. सोनवानी, बंशीलाल कुर्रे, मनोज बंजारे, सी.एल.रात्रे, खेदु बंजारे, प्रकाश बंदे, पं. अंजोर दास बंजारे, अरूण मंडल, कृपाराम चतुर्वेदी, संतोष महिलांग, नंदू मारकंडे, डीडी. भारती, मानसिंह गिलहरे ,तुलाराम टंडन, सी.आर. जांगड़े, जागृत दास बंजारे, निलेश अनंत, नरेंद्र कुर्रे ,संतोष कुमार मारकंडे, आशुतोष डहरिया, रूनल खंडेलवाल, डॉ.आकाश पाटले, सुमन घृतलहरे, संगीता पाटले सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
सादर सूचनार्थ ..जय सतनाम…










