BREAKING

छत्तीसगढ़

स्वर्गीय डॉक्टर रामानुज दास वैष्णव की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि एवं कवि सम्मेलन में शामिल हुए- राजेश्री महंत

CG News। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास महाराज तिल्दा नेवरा से लगे ग्राम सिनोधा में स्वर्गीय डॉक्टर रामानुज दास वैष्णव की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि एवं कवि सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय वैष्णव को श्रद्धांजलि अर्पित कर कवियों और साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र और श्रीफल देकर सम्मानित किया। आशीर्वचन में उन्होंने कहा कि जब वे वैष्णव महासभा के महासचिव थे तब कई कार्यक्रमों में साथ रहने का अवसर मिला। मनुष्य को ऐसा कार्य करना चाहिए कि जाने के बाद भी लोग याद करें। आगे उन्होंने कहा कि आज हम उनके अच्छे कर्मों को याद कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन के लिए उनकी सुपुत्री यशोदा वैष्णव को भी धन्यवाद दिया।

Related Posts