BREAKING

छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढों में बदल दिया ‘सड़कें बदहाल, पुल-पुलिया बेहाल, जनता परेशान’

CG News। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार के कुशासन ने छत्तीसगढ़ की सड़कों को गड्ढों में और विकास के दावों को जुमलों में बदल दिया है। शहरों से लेकर गांवों तक सड़कों के गड्ढे तालाब बन चुके हैं। जनता टैक्स दे रही है, लेकिन बदले में उसे धूल, कीचड़, गड्ढे और जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी को हजारों करोड़ रुपये का बजट मिला, फिर सड़कों की यह हालत क्यों? पैसा आखिर गया कहां? सरकार को इसका हिसाब प्रदेश की जनता को देना होगा। भाजपा सरकार बताए कि सड़क, पुल और पुलियों के नाम पर जारी हजारों करोड़ रुपये का कितना पैसा जमीन पर लगा और कितना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा? प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नए निर्माण की हालत यह है कि कई जगह पुल-पुलियों के स्लैब उद्घाटन से पहले ही गिर रहे हैं या पहली बारिश में उनकी गुणवत्ता की पोल खुल जा रही है। खराब सड़को के कारण ग्रामीणों को अस्पताल, स्कूल, बाजार और बैंक तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी पुलिया और अधूरे रपटा के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और किसानों को जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार करना पड़ रहा है। बच्चों को कंधे पर बैठाकर स्कूल पहुंचाने की तस्वीरें भाजपा सरकार में इसे ही सुशासन कहते हैं।प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछली बारिश के बाद सरकार ने दावा किया था कि प्रदेश के जो 10,000 किलोमीटर की खराब सड़के हैं वह दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा हकीकत यह है कि आज भी वह 10,000 किलोमीटर सड़क खराब है और बची खुची सड़कों में भी गड्ढे नजर आ रहे हैं। भाजपा सरकार में विकास से विज्ञापन तक सीमित है, जनता परेशान है, सरकार के मंत्री कमीशन खोरी में मस्त है।

Related Posts