BREAKING

देश दुनियां

जंतर-मंतर लाठीचार्ज गूंजा संसद में, खरगे ने सरकार को घेरा

Badi khabar; संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि यह छात्रों के भविष्य का सवाल है और सरकार उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है।

खरगे के बयान के बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

इससे पहले भी खरगे साफ कर चुके थे कि कांग्रेस मानसून सत्र में पेपर लीक, राम मंदिर चंदा विवाद समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति के साथ आई है। उन्होंने दावा किया कि 2014 से अब तक 152 पेपर लीक हुए हैं और 25 छात्रों ने अपनी जान गंवाई है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग भी दोहराई।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts