नवा रायपुर, Chhattisgarh Cricket Premier League के तीसरे संस्करण में शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में Raigarh Lions ने Raipur Rhinos को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
Raigarh Lions ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए Raipur Rhinos की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना सकी। टीम की ओर से Mayank Yadav ने सर्वाधिक 46 रन बनाए, जबकि Shahbaz Khan ने 31 और Vaibhav Sahu ने 24 रन का योगदान दिया।
रायगढ़ की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए Ayush Singh Thakur ने हैट्रिक सहित 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।
117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Raigarh Lions ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 14 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से Sangeet Soni ने नाबाद 50 रन बनाए, जबकि Rishabh Tiwari ने 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
इस शानदार जीत के साथ रायगढ़ लायंस ने फाइनल में जगह बना ली। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए Ayush Singh Thakur को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।










