BREAKING

CG Crime

ऑटो निकालते समय दर्दनाक हादसा, तीन साल के मासूम की मौत; परिवार में पसरा मातम

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र के परसाभाठा स्थित पुराने नवधा चौक के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर में खड़े ऑटो को बाहर निकालते समय बच्चा उसके पहियों की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मामा के घर आया था मासूम हर्ष

मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्चे की पहचान हर्ष कुमार (3 वर्ष), पिता दिल कुमार, निवासी अमलडीहा, शिवनी, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। हर्ष अपने मामा के घर परसाभाठा आया हुआ था। रविवार सुबह करीब 8 बजे परिवार के लोग रोजमर्रा की तरह घर में खड़े ऑटो को बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान खेल रहा मासूम अचानक ऑटो के पहियों की चपेट में आ गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद परिजन बिना देर किए बच्चे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार को जैसे ही मासूम की मौत की खबर मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में बच्चे की मौजूदगी से रौनक थी, वहां पलभर में मातम छा गया।बालको पुलिस कर रही वैधानिक कार्रवाईहादसे की सूचना बालको पुलिस को दे दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।अपील: घर या आंगन में वाहन निकालते समय छोटे बच्चों की मौजूदगी पर विशेष ध्यान दें। कुछ पलों की असावधानी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts