Raipur Crime News | एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत कंकाली तालाब पास दोपहिया वाहन मे ंसवार 1 व्यक्ति अपने मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहा है।
सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजू देवांगन निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा ऑनलाईन क्रिकेट साईट्स Uncle777.com, Annapoorna Book के लिंक आई डी के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया।
जिस पर आरोपी राजू देवांनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 20,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 1 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,90,000/– रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 238/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 8 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी – राजू देवांगन पिता छोटूराम देवांगन उम्र 37 साल निवासी आदर्श नगर कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।









