BREAKING

छत्तीसगढ़

रोटरी एलिगेंस ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई खुशियों वाली दिवाली

CG Khabar : रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से एक सराहनीय सेवा प्रकल्प “खुशियों वाली दिवाली” आयोजित किया गया। इस प्रकल्प की चेयरपर्सन रोटेरियन श्वेता अग्रवाल रहीं, जिन्होंने क्लब सदस्यों के सहयोग से पुराने खिलौने, कपड़े एवं खाद्य सामग्री एकत्रित कर जरूरतमंद बच्चों के बीच वितरित की।इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि, “दीपावली खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में रोशनी लाने का त्योहार है। यदि हमारी छोटी-सी कोशिश से किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ सके, तो इससे बड़ी खुशी और कोई नहीं हो सकती।”क्लब की सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने कहा कि, “बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर मन को बेहद सुकून मिला। हमारा प्रयास था कि इन बच्चों की दिवाली भी थोड़ी और खास और खुशहाल बन सके। सच्ची दिवाली तभी है, जब हमारी खुशियों में दूसरों की खुशियां भी शामिल हों।”प्रकल्प की चेयरपर्सन रोटेरियन श्वेता अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उत्साहपूर्वक खिलौने, कपड़े एवं खाद्य सामग्री का सहयोग दिया। सभी के सामूहिक प्रयास से यह पहल सफल रही।इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि दिवाली की असली रोशनी दीपों से नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने से फैलती है।रोटरी एलिगेंस का यह प्रयास सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को साकार करता है।

Related Posts