Desk News : नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ भवन में आयोजित स्थापना दिवस आज छत्तीसगढ़ भवन शासकीय कर्मचारी विभागीय समिति नई दिल्ली के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर के विशेष आथित्य में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर पुजा अर्चना कर राजकीय गीत गाकर शुभारंभ हुआ और संगठन हित में प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर के द्वारा अपने विचार रखते हुए संगठन में एकता बनाए रखने की अपील किया है साथ ही समय सिंह कोषाध्यक्ष एवं राधेश्याम वरिष्ठ सदस्य आल इंडिया गवर्मेंट ड्राइवर कंफेडरेशन ने अपने अनुभव साझा किया।
तत्पश्चात समिति का निर्वाचन में सभा में उपस्थित समस्त सदस्यों ने पुनः सर्वसम्मति से कन्हैया कुमार को अध्यक्ष श्री नंदन सिंह गोसाई को सचिव एवं नंद कुमार गोंड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया।










