CG News : नवीन मार्केट के पास जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर थाना गोलबाजार पुलिस ने संज्ञान लेकर वीडियो की तस्दीक की। अब तक मामले में शामिल मनोज लालवानी निवासी ललिता चौक, बढ़ईपारा, थाना मौदहापारा, रायपुर; प्रदीप चौहान निवासी फूल चौक, थाना मौदहापारा, रायपुर; चंदू यादव निवासी अश्वनी नगर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर; रजत बावनकर निवासी फूल चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर; जयंत साहू निवासी फूल चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर एवं मोहसिन खान निवासी कमासी पारा, थाना गोलबाजार, रायपुर की पहचान कर छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 एवं 126 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सभी छह व्यक्तियों को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल, रायपुर भेजा गया।पुलिस कमिश्नरेट रायपुर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।
नवीन मार्केट के पास जुआ खेलने के वायरल वीडियो पर गोलबाजार पुलिस ने लिया संज्ञान, छह गिरफ्तार
-ADS-










