BREAKING

छत्तीसगढ़

सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी 2026 : छत्तीसगढ़ की लगातार दूसरी जीत

CG Khel Samachar। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी 2026 (एलीट ग्रुप) में छत्तीसगढ़ की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। 27 अक्टूबर को गुजरात के सूरत में खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने बंगाल को 6 विकेट से हरा दिया।

बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 130 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। बंगाल की ओर से तनुश्री सरकार ने नाबाद 49 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, तितास साधु ने 18 और मिता पॉल ने 16 रनों का योगदान दिया।छत्तीसगढ़ की ओर से साक्षी शुक्ला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि प्रतिज्ञा सिंह ने 2 विकेट हासिल किए।

सृष्टि शर्मा की शानदार पारी, छत्तीसगढ़ ने आसानी से जीता मैच

131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने यह मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया।छत्तीसगढ़ की ओर से सलामी बल्लेबाज सृष्टि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं, नेहा बड़वाइक ने 32 रन और कशिश अग्रवाल ने 18 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।बंगाल की ओर से मिता पॉल ने 2 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

मैच स्कोर: बंगाल महिला टीम – 130/7 (20 ओवर) छत्तीसगढ़ महिला टीम – 131/4 (19.2 ओवर)

परिणाम: छत्तीसगढ़ 6 विकेट से विजयी।

मैच लिंक:

https://www.bcci.tv/matches/9e551ab5-fcd6-45bd-a9d3-36b86ec72327/bengal-women-vs-chhattisgarh-women

Related Posts