छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के माना स्थित नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार की शाम एक युवक डूब गया। यह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर SDRF, स्थानीय पुलिस पहुंची और पानी में डूबे युवक की तलाश शुरू की गई। रात होने की वजह से रेस्क्यू को बीच में ही बंद करना पड़ा। सुबह फिर से SDRF की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। हालांकि अभी तक के शव का पता नहीं लगाया जा सका है।
जानकारी के अनुसार , मौदहारापारा निवासी आदिल खान 24 वर्ष अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार को घूमने के लिए माना स्थित ब्लू वाटर पहुंचा था। इसी दौरान आदिल और उसके दोस्त के बीच ब्लू वाटर के एक छोर से दूसरे छोर जाने की शर्त रखी गई। दोनों तैरकर जाने के लिए राजी हो गए, जिसके बाद आदिल अपने दोस्त के साथ पानी में कूद गया।फिलहाल पानी में डूबे युवक का अबतक के कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस और परिजन मौजूद है।










