रायपुर / यह मामला है आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम चपरीद की जहां दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई. बता दे की तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मारी, जिससे बाइक में सवार मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं बाइक चाल रहे पिता घायल हो गए हैं. इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है.
वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बता दें कि मृतिका आरती का दो माह पहले ही शादी हुई थी और पहला आषाढ़ मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी. जानकारी के अनुसार ग्राम चपरीद निवासी महेश साहू मोटरसाइकल से अपनी पत्नी उत्तरा और बेटी आरती के साथ आरंग आ रहा था. गांव के भाटापारा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक से गिर गए. ट्रक ने महेश साहू की पत्नी उत्तरा साहू और बेटी आरती को चपेट में लिया गया, जिससें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.





![An Example of Simplicity: MLA Anuj Sharma Continues [Activity] Even on the Fifth Day](https://newsxpress.co.in/wp-content/uploads/2026/06/30b8f256-a269-407c-b496-5c8541b45327-1.jpg)





