raipur ; rसेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया आज के दिन सारे भारत में एमएसएमई ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी तारतम्य में बैंक द्वारा आज रायपुर के होटल मयूरा में एमएसएमई ऋण ऑउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को हमारे बैंक की एमएसएमई ऋण योजनाओं के नए प्रोडक्ट की जानकारी देना तथा उद्यमियों को एमएसएमई ऋण वितरित करना है।
इस कार्यक्रम में लगभग 100 उद्यमियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित एमएसएमई उद्यमियों को एमएसएमई प्रोडक्ट से संबंधित जानकारी के साथ ही संबंधित समस्याओं के फीडबैक लेकर अपने प्रोडक्ट व प्रक्रिया में यथासंभव सुधार करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेश कुमार, सहायक निदेशक- एमएसएमई डेवलपमेंट रायपुर उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री चरणजीत सिंह होरा और राजाराम फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट दीपक यादव तथा मुंबई मुख्यालय से पधारे मुख्य महाप्रबंधक सोहेल अहमद एवं रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख राकेश भूतड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे। पूरा कार्यक्रम रायपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख प्रफुल्ल बंसल के नेतृत्व में तथा रायपुर क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक श्री पवन कुमार के समन्वय में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में रायपुर क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक श्री संजय सिन्हा एवं श्री देवेश वर्मा भी उपस्थित थे। आज रायपुर क्षेत्र में आयोजित एमएसएमई ऋण कार्यक्रम में कुल 87 हितग्राहियों को लगभग 157 करोड़ के एमएसएमई ऋणों की स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम का समापन श्री राजीव नयन, उप आंचलिक प्रबंधक, अंचल रायपुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।










