BREAKING

व्यापार

गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, महीने के पहले दिन मिली राहत

नई दिल्ली:- अगस्त के पहले दिन अच्छी खबर आई है। देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल या हलवाई सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये तक की कटौती की है। जिससे उपभोक्ताओं को पहले से मिल रहे रेट से 202 रुपये कम में मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त को केवल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, बता दे की आज कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इस कटौती से रेस्टोरेंट, होटल, सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानें और कैटरिंग सेवाएं सस्ती होने की उम्मीद है। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले महीने 19-kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भी 183.50 रुपये की कटौती की थी।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts