CG News : धरसींवा | यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहें ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ का आज लगातार पांचवां दिन रहा। अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विधायक अनुज शर्मा ने आज विधानसभा मंडल के ग्राम नीलजा और सारागांव का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर ग्रामीणों तक पहुंचाई।
सीधा संवाद और आत्मीय मिलन
महासंपर्क अभियान के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने बेहद आत्मीयता के साथ ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं व महिलाओं से चर्चा कर उनकी स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा। ग्रामीणों ने भी अपने विधायक का पारंपरिक रूप से आत्मीय स्वागत किया।
जब कार्यकर्ता के घर पहुंचे विधायक: दिखी सादगी और अपनापन
इस दौरे के दौरान विधायक अनुज शर्मा की सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह एक बार फिर देखने को मिला। दोपहर के समय उन्होंने किसी बड़े तामझाम के बिना, ग्राम के एक एक साधारण सें भाजपा कार्यकर्ता के घर का रुख किया। वहां उन्होंने जमीन पर बैठकर पूरे आदर और सादगी के साथ दोपहर का भोजन किया। विधायक की इस आत्मीयता ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का दिल जीत लिया।
जनसंपर्क: ग्राम नीलज़ा,सारागाँव के प्रत्येक वार्ड और घरों में जाकर विधायक ने जनसंवाद किया।
योजनाओं की जानकारी: महतारी वंदन योजना, किसान उन्नति योजना और आयुष्मान भारत जैसी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।
विकास पर मंथन: विधायक नें गाँव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठकर ग्रामीण विकास की रूपरेखा पर चर्चा की।
वरिष्ठजनों का सम्मान और आशीर्वाद
भारतीय जनता पार्टी की ‘संस्कार और सम्मान’ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विधायक ने गाँव के वरिष्ठजनों और बुजुर्गों का घर घर जा कर सम्मान किया। उन्होंने बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। विधायक ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की नींव हैं और उनका मार्गदर्शन ही हमें सही दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है।
मीडिया से चर्चा
ग्रामीणों सें व्यक्तिगत चर्चा के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज हमारे इस विशेष जनसंपर्क अभियान का लगातार पाँचवा दिन है। पिछले पाँच दिनों से मैं आप सबके बीच घूम रहा हूँ, और सच मानिए, मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं गर्मी की छुट्टियों में अपनों परिवार वालों के बीच जा रहा हूँ।आप सबकी सेवा करना ही मेरा एकमात्र धर्म है। और जब सेवा की बात आती है, तो नेता को वातानुकूलित कमरों से निकलकर सीधे जनता के दरवाज़े पर आना पड़ता है। यही हमारी सरकार का संकल्प है।हमारा लक्ष्य केवल नीतियां बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे। भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार की नीतियां सीधे गरीब, किसान, महिला और युवाओं को सशक्त बना रही हैं।
आज दोपहर मुझे हमारे एक बहुत ही सीधे-साधे, निष्ठावान कार्यकर्ता भाई के घर बैठकर भोजन करने का सौभाग्य मिला।मैं आपको बताना चाहता हूँ कि जो स्वाद, जो अपनापन और जो सुकून एक ज़मीनी कार्यकर्ता के घर में भोजन करने है, वो दुनिया के किसी बड़े से बड़े होटलों में नहीं है।आज सारागांव के वरिष्ठजनों, हमारे सियानों से भी मुझे मुलाकात करने का सौभाग्य मिला। उनके तजुर्बे और उनकी बातें सुनकर मैंने गांव की समस्याओं और आवश्यकताओं को करीब से समझा है। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूँ कि हमारे बुजुर्गों ने गांव के विकास के लिए जो भी सुझाव दिए हैं, उन पर धरसीवां विधानसभा में प्राथमिकता से काम होगा। चाहे वह बिजली की बात हो, पानी की हो, या पक्की सड़कों और नालियों की व्यवस्था हो— पूरे धरसीवाँ विधानसभा के गांव में विकास की गंगा बहकर रहेगी।मैं आप सभी से आग्रह करने आया हूँ कि सरकार की इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने गांव की कुछ स्थानीय समस्याओं जैसे सड़क, पानी और बिजली से जुड़ी मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक अनुज शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि धरसींवा विधानसभा के हर गांव का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस महासंपर्क अभियान में विधायक अनुज शर्मा, अंजय शुक्ला (उपाध्यक्ष,औषधि एवं पादप बोर्ड), सविता चन्द्राकर,दिनेश खूटे,अशोक सिन्हा, अरविंद ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष सुनील शर्मा,सहित विधानसभा मण्डल के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, ग्रामों के वरिष्ठ नागरिक, समाज प्रमुख, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
![An Example of Simplicity: MLA Anuj Sharma Continues [Activity] Even on the Fifth Day](https://newsxpress.co.in/wp-content/uploads/2026/06/30b8f256-a269-407c-b496-5c8541b45327-1.jpg)










