CG Crime News: रायपुर। मध्य जोन अंतर्गत थाना तेलीबांधा क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान और नकदी बरामद कर उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी डॉ. स्नेहिल दीवान ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे 18 नवंबर 2026 को परिवार के साथ वाराणसी गए थे और घर में ताला लगा गए थे। जब वे 20 नवंबर 2026 को वापस लौटे, तो बाहर के गेट का ताला लगा मिला, लेकिन अंदर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने की चैन, चांदी के बेलपत्र, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था।
इस शिकायत पर तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 527/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।कैसे पकड़ा गया आरोपी?वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सुपरविजन में विवेचना के दौरान तेलीबांधा थाना प्रभारी व टीम ने संदेही श्याम सोना (पिता देवी चरण सोना, उम्र 22 वर्ष, निवासी मौलीपारा शाम बाजार, थाना तेलीबांधा, रायपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि उसने चोरी का माल घर के ऊपर छत की सीढ़ी के पास छिपाकर रखा है।
क्या-क्या हुआ बरामद?
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने निम्नलिखित सामान जप्त किया है:
सोने की चैन
चांदी के बेलपत्र (12 नग)
नकदी रकम (जुमला 89,495 रुपये) सब्जी काटने का चाकूकार्रवाई में इनकी रही भूमिकाइस पूरी कार्रवाई में थाना तेलीबांधा के पीएसआई चंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक राम नारायण पटेल, आरक्षक विंध्यराज और आरक्षक मंजीत का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तारी और जब्ती की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।










