BREAKING

छत्तीसगढ़

MLA सुनील सोनी ने ब्राम्हणपारा वार्ड में लगभग 15 लाख रू. के रोड नाली पुलिया आदि के आवश्यक नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात

CG News: रायपुर । दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन 4 अंतर्गत ब्राम्हणपारा वार्ड कमांक 43 क्षेत्र में विभिन्न स्थानो पर जनहित में जनसुविधा हेतु नाली रोड पुलिया आदि के नवीन विकास कार्यों का लगभग 15 लाख रू. की स्वीकृत लागत से आजाद चौक ब्राम्हणपारा के समीप पहुंचकर नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड सहित श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नागरिको को एक और शानदार सौगात दी ।

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन 4 अंतर्गत ब्राम्हणपारा वार्ड क्षेत्र में अधोसंरचना मद से आजाद चौक गार्डन के पास नाली पुलिया निर्माण कार्य 4 लाख 14 हजार रू. में आजाद चौक गार्डन एवं हनुमान मंदिर के पास रोड पुलिया निर्माण मरम्मत कार्य नाली निर्माण कार्य 7 लाख रू. में ब्राम्हणपारा वार्ड अंतर्गत गौरा गौरी चौरा ढीमर पारा कंकाली तालाब के पास विधायक निधि से 4 लाख की लागत से नये स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद अजय साहू, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद प्रेम बिरनानी, सुनील वांदरे, सामाजिक कार्यकर्ता केके अवधिया, संजय सोनी, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह एवं जोन 4 के संबंधित अधिकारियों, महिलाओं, गणमान्यजनो, सामाजिक कार्यकर्ताओं नवयुवको आमजनो की बडी संख्या में उपस्थिति के मध्य करते हुए नागरिको को एक और शानदार सौगात महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकांत राठौड सहित दी ।

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आजाद चौक ब्राम्हणपारा में 2 लाख 30 हजार रू. की लागत से नवीन जीर्णोद्धारित स्वरूप में सिटी बस स्टाप का लोकार्पण कर बस यात्रियो एवं नागरिको को शानदार सौगात दी। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने भूमिपूजन करते हुए नये स्वीकृत विकास कार्यों को ब्राम्हणपारा वार्ड में नियत स्थान पर तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से जनहित में जनसुविधा हेतु पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने स्थल पर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी एवं कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह को निर्देशित किया ।

ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद अजय साहू ने समस्त वार्डवासियों की ओर से वार्ड में नये जीर्णोद्धारित सिटी बस स्टाप का लोकार्पण और विभिन्न स्थानो में रोड नाली पुलिया निर्माण कार्य प्रारंभ करने भूमिपूजन करने पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकांत राठौड को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Related Posts