BREAKING

CG Crime

तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल; महिला चालक पर मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने के कारण तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक, एक मोटरसाइकिल चालक और एक्टिवा सवार महिला घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे ई-रिक्शा चालक उत्तम सिंह टाटीबंध-आमानाका से सवारी लेकर रायपुर की ओर जा रहे थे। आमानाका ओवरब्रिज के टर्निंग के पास सामने से आ रही हुंडई अल्कजार कार (क्रमांक CG 04 PX 8883) की महिला चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पहले एक मोटरसाइकिल और एक्टिवा को टक्कर मारी। इसके बाद कार ई-रिक्शा से भी भिड़ गई, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकीय परीक्षण में सभी को सामान्य चोटें पाई गईं, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

प्रार्थी उत्तम सिंह की शिकायत पर सरस्वती नगर थाना में अपराध क्रमांक 159/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 125(ए) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है तथा मामले की वैधानिक जांच जारी है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts