CG Crime News | कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उमेश गुप्ता के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों, आदतन अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।
विशेष अभियान के दौरान 61 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं, सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से 93 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
थाना-वार कार्रवाई का विवरण
- थाना कोतवाली – 19
- थाना गोलबाजार – 18
- थाना मौदहापारा – 10
- थाना गंज – 36
- थाना सिविल लाइन – 25
- थाना तेलीबांधा – 34
- थाना देवेंद्र नगर – 12
कुल कार्रवाई
- स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार – 61
- धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार संदिग्ध – 93
- कुल व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई – 154
डीसीपी उमेश गुप्ता ने बताया कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रहे।











