CG News: रायपुर । जनशिकायत प्राप्त होते ही नगर पालिक निगम, रायपुर जोन 7 के क्षेत्रांतर्गत तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। निर्देश के पालन में नगर पालिक निगम, रायपुर जोन 7 की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र में 2 सांडों को पकड़कर नियमानुसार निर्धारित गौठान में भेजा गया। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में आवारा मवेशियों के पुनः विचरण पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु टीम को निर्देशित किया गया है। जोन की टीम द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है।नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नगर निगम क्षेत्रांतर्गत आवारा मवेशियों को सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों से हटाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जोन 1 से 10 की काऊकेचर टीमों द्वारा मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रतिदिन निरीक्षण एवं सतत निगरानी कर सड़क पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों की सुविधा तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है, जिसके दृष्टिगत आवारा मवेशियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी है।
जनशिकायत मिलते ही नगर निगम जोन 7 क्षेत्र में 2 सांडो को पकडकर नियमानुसार निर्धारित गौठान में भेजा गया
-ADS-










