CG News। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे )द्वारा कहा गया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस मनाने के चक्कर में पूरे भारत देश में अपरा तफरी मची हुई है। इस भीषण महंगाई के समय में प्रधानमंत्री द्वारा देश भर के प्रशासन को अपना जन्म दिवस मनाने के लिए लगा दिया गया है। एक तरफ भारत देश की जनता गरीबी ,भूखमरी, बेरोजगारी से पीड़ित है। दूसरी तरफ देश का प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के लोग जबरदस्ती देश के आम जनता से नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाने को मजबूर कर रहे है। जिससे पूरा देश का प्रशासन के साथ-साथ जनता त्रस्त है। आम जनता किसी भी शासकीय कार्यालय में जा रही है उसका कोई काम नहीं हो रहा है। पुरे देश का प्रशासन, जनता त्राहीमाम त्राहीमाम कर रही है। एक तरफ नरेंद्र मोदी बोलते हैं तेल बचाओ और दूसरी तरफ अपने जन्म दिवस पर देश में अरबो दिए और अरबो रुपए का तेल जला और जलवा रहे हैं । नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस का खर्चा देश की गरीब, भुखमरी से पीड़ित जनता उठा रही है। क्या यही सुशासन की सरकार है शिवसेना मांग करती है कि नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश भर मे होने वाले समस्त कार्यक्रम का खर्चा भारतीय जनता पार्टी के कोश में जमा हजारों करोड़ों रुपए से वसूला जाए । और उसका ब्योरा देश के आम जनता के बीच रखा जाए।*
भारत के PM नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस मनाने के चक्कर में पूरे भारत देश में अपरा तफरी मची हुई है- ठाकरे
-ADS-










