BREAKING

CG Crime

1 दर्जन से ज्यादा सिलेण्डर चोरी करने वाला फरार आरोपी,चोरी की सामग्री क्रय करने वाले क्रेता सहित कुल 2 आरोपी गिरफ्तार

CGNEWS: प्रार्थी सुनील पिल्लई ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जनता कॉलोनी भारत माता चौक गुुढ़ियारी में रहता है तथा प्राईवेट नौकरी करता है। दिनांक 04.01.2026 को प्रार्थी को उसकी पत्नी द्वारा बताया गया कि कोई अज्ञात चोर घर से सिलेण्डर चोरी हो गया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 03/26 धारा 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिाकरियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा प्ररकण में कार्यवाही करते हुए पूर्व में आरोपी कन्हैया लाल राजपाल को थाना क्षेत्र गुढ़ियारी, आरंग तथा जिला महासमुंद के थाना पटेवा क्षेत्र से चोरी किये हुए 13 नग सिलेण्डर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में कार्यवाही किया जा चुका है।

चूंकि प्रकरण में आरोपी मुकेश कुमार कुकरेजा घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम के सदस्यों द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषणों व अन्य माध्यमों से लगातार फरार आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, तथा टीम के सदस्यों को प्रकरण में फरार आ*रोपी मुकेश कुमार कुकरेजा को चोरी की दोपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार करने मंे सफलता मिलीं। चोरी की दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध पंजीबद्ध है।*

चोरी की मशरूका के संबंध में आरोपी मुकेश कुमार कुकरेजा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की मशरूका को गुढ़ियारी के बर्तन दुकान संचालक विकास गुप्ता को बिक्री करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विकास गुप्ता की भी पतासाजी कर उसे चोरी का सामग्री क्रय करने पर धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग चोरी की दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

विकास गुप्ता पिता संजय गुप्ता उम्र 23 साल निवासी पहाड़ी चौक लक्की बाजार थाना गुढ़ियारी रायपुर।

मुकेश कुमार कुकरेजा पिता नामदेव कुकरेजा उम्र 33 साल निवासी म.नं. 47 जनता कॉलोनी भारत माता चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts