BREAKING

crime news

प्रतिबंधित हुक्का सामग्री, गोगो पेपर के साथ आरोपी गिरफ्तार_Newsxpress

CG Crime News | रायपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में सुख-नशे में उपयोग होने वाली प्रतिबंधित सामग्रियों पर लगाए गए प्रतिषेध आदेश के पश्चात, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सतत चेकिंग एवं पेट्रोलिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर नशे के अवैध उपयोग एवं कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
दिनांक 31.1.2026 को डीसीपी सेंट्रल जोन क्षेत्र में थाना गंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजपारा मैदान में एक व्यक्ति प्रतिबंधित हुक्का एवं हुक्का सामग्री अवैध रूप से अपने पास रखकर सार्वजनिक स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना गंज पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रूपेश साहू पिता दशरथ साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पनिका, थाना दशरंगपुर, जिला कबीरधाम (छ.ग.) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे छिंटदार गुलाबी रंग के थैले के भीतर तंबाकू फ्लेवर हुक्का मसाला, सिल्वर पेपर हुक्का सहित अन्य प्रतिबंधित हुक्का सामग्री पाई गई।
आरोपी द्वारा उक्त सामग्री रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चारकोल मैजिक, गोगो पेपर, रोलिंग पेपर, हुक्का फ्लेवर एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 4(क) कोटपा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related Posts