BREAKING

CG Crime

रायपुर में गांजा तस्करी पर कार्रवाई: 2.455 किलो गांजा के साथ कबीरधाम का युवक गिरफ्तार

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.455 किलोग्राम गांजा और एक बिना नंबर की स्कूटी जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,72,750 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि मेटल पार्क रोड स्थित एक ढाबे के पास दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री की फिराक में है। सूचना पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और उरला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भगवान नाथ योगी (22 वर्ष), निवासी तिवारी नवागांव, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उरला थाने में अपराध क्रमांक 151/26 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts